ओबीसी महासभा के द्वारा एसडीएम पेंड्रारोड के माध्यम से राज्यपाल,मुख्यमंत्री,एवं अन्य को ज्ञापन सौंपा....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम /
राष्ट्रीय ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई के आह्वान पर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव एवं जिला अध्यक्ष अशोक कश्यप के नेतृत्व में एसडीएम पेंड्रा रोड के माध्यम से महामहिम राज्यपाल,मुख्यमंत्री,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री,एवं नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा,आज का एक ज्ञापन इन मुद्दों को लेकर दिया गया,जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वदलीय बैठक बुलाकर बिहार के तर्ज पर ओबीसी की जातिगत जनगणना हेतु प्रस्ताव पारित,
अनुसूचित क्षेत्रों में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को वन अधिकार पत्र दिए जाने के प्रावधान में निर्धारित अवधि को कम कर सरलीकरण,देश के अन्य राज्यों की भांति छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी से संबंधित लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु पृथक से विभाग (मंत्रालय) संचालित किए जाने का अनुरोध है,छत्तीसगढ़ के शालेय शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रमों में संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत गठित मंडल आयोग के 40 बिंदुओं के अनुशंसा को शामिल,अन्य पिछड़ावर्गों के लिए क्रीमी लेयर के मापदंडों में संशोधन तथा एक जाई करण के संबंध में निश्चित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं,जिसमें दिए गए स्पष्टीकरण में उल्लेखित 'संयुक्त रूप से 'शब्दों को विलोपित किया गया है।
शासन के निर्देशानुसार कृषि अथवा वेतन के आए को शामिल नहीं करने का उल्लेख है जिसे तहसीलदार स्तर पर सख्ती से लागू करने किसी भी तहसीलदार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र बनाने में वेतन अथवा कृषि आय को क्रीमी लेयर के मापदंड हेतु जोड़ते हैं तो उस पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने,राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ को संवैधानिक दर्जा प्रदान, छत्तीसगढ़ राज्य के वनांचल क्षेत्रों में हाथी के उत्पाद के अनेक परिवार को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वन विभाग के माध्यम से हाथी के उत्पाद से बचने हेतु समुचित कार्यवाही किए जाने,तथा पर अन्य परंपरागत वन निवासी (ओबीसी /एससी) को पेसा अधिनियम के तहत वन अधिकार पत्र एवं पांचवी अनुसूची में शामिल करने आदि विषयों पर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा अशोक कश्यप कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही ओम प्रकाश यादव (मनोज )प्रभारी दीपक पुरी हेमंत केवट प्रदेश अध्यक्ष केवट फाउंडेशन,योगेंद्र मणि वर्मा,शंकर यादव,बबलू यादव,कान्हा कश्यप औरअन्य लोग उपस्थित थे।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.