आकाशीय बिजली गिरने से गाय मृत मवेशी मालिक शिव साहु नचनिया के सुचना पर पटवारी घटना स्थल के लिये निकले ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा - 15 जून करीब शाम 4 बजे गरज एवं चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से शिव साहु नचनिया का गाय की मृत हो गई है गाय खेत पर चर रही थी
तभी तेज घोर गर्जना करते हुये आकाशीय बिजली गिर गया ।गाय का छोटा बछड़ा है जो घर पर था गाय अभी दुध भी दे रही थी ।जिससे मवेशी मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है ।जिसकी जानकारी साल्हेवारा नायब तहसीलदार अमर दीप अंचल को फोन पर सूचना दिया गया ।तत्काल संज्ञान में आते ही नायब तहसीलदार साहब ने हल्का पटवारी विकल्प यदु को घटना स्थल जाकर त्वरितत प्रकरण बनाने निर्देश दिये है ।जिससे मवेशी मालिक शिव साहु को आर्थिक सहायता मिलने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है वही गाय का बछड़ा अभी दुध पी रही थी उसका पालन पोषण करना बड़ते तक मवेशी मालिक के ऊपर भार आयेगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.