थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने की शराब कोचियों के विरूद्ध कार्यवाही
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ -जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अवैध शराब विक्रय पर अकुंश लाने के लिए चलाये जा रहे अभियान निजात के तहत, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार को सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर काला रंग की स्कुटी में बेलगांव से डोंगरगढ़ की ओर जा रहा है कि सूचना के लिए तत्काल टीम रवाना कर बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।
रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी बबलु साहू के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब व 06 बाटल अंग्रेजी शराब एवं की स्कुटी को जप्त किया गया है।आरोपी के विरूध्द 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी को उपजेल डोंगरगढ़ दाखिल किया गया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.