डोंगरगढ़ के नए थाना प्रभारी स्वर्णकार ने लिया चार्ज
महेन्द्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ थाना के नए थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बुधवार को चार्ज ले लिया है । गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए काम करेंगे। जनता से मधुर संवाद व व्यवहार बनाने के लिए कम्युनिटिंग पुलिसिंग तथा अपराधियों में पुलिस का खौफ होगा। शराब, जुआ-सट्टा, गांजा की अवैध बिक्री पर लगाम लगेगा। डोंगरगढ़ क्षेत्र धार्मिक स्थल है,
इसलिए 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग चलेगा। टीआई ने अन्य चर्चा भी की। साथ ही डोंगरगढ़ के नए थाना प्रभारी श्री सुरेंद्र स्वर्णकार के पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को प्रेस क्लब ऑफ़ डोंगरगढ़ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ डोंगरगढ़ के अध्यक्ष उत्तम समुंदरे, सचिव खूबचंद चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल खेमुक़ा, विलास जाम्बुलकर, प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक साखरे, सदस्यगण धीरज शर्मा, महेंद्र शर्मा बंटी, प्रमोद शुक्ला, धम्मकृति नंदेश्वर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.