मुंगेली
मुंगेली जिला से सुखबली खरे की रिपोर्ट
मुंगेली 16 जून 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम चेचानडीह स्थित गौठान पहुंुचे। इस अवसर पर उन्होंने मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह तथा शैलजा स्व सहायता समूह की महिलाओं को जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे निःशुल्क प्रदान किया। उन्होेंने पोषण बाड़ी विकास योजना के अंतर्गत यह पौधे प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों को गौठान तथा बाड़ी में रोपित करने और पौधों की रख-रखाव की समझाईश दी। इस दौरान जिला वन मण्डलाधिकारी श्री गणेश राजन, एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान और उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.