छुरिया-ताहिर खान:- नगर में मुख्यमंत्री स्वलंबन योजना के तहत बनाए गए दुकानों के आंबटन प्रक्रिया को लेकर नगर के व्यापारी संघ ने मोर्चा खोला है। जहां व्यापारी संघ व्दारा नगर के दुकानदारों से एक दिन पूर्व निवेदन कर दिन गुरुवार को दुकानों को बंद कर समर्थन देने को कहा गया लेकिन बंद का असर बेअसर दिखाई देते नजर आया। जहां कुछ व्यापारियों ने 8 बजे तो कुछ दुकानों के खुलते देख अन्य दुकानदारों ने नौ साढ़े नौ बजे तक व्यापारीयों के दुकानों को खुलते देखा गया। क्योंकि नगर की कुछ दुकानों को अक्सर देखा गया है नौ बजे ही खोला जाता रहा है वैसे बंद को बेअसर इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि कम से कम अगर दिन 12 बजे तक सभी दुकानें नगर का बंद होता नजर आता ?

वहीं इस दुकानों के बंद किए जाने के समर्थन में भाजयुमो ने नगर भ्रमण कर प्रभावित हुए दुकानदारों के साथ दुकानों के आंबटन प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच किए जाने ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही गई थी। कहीं न कहीं व दुकानों के आंबटन प्रक्रिया में लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर अध्यक्ष व पार्षदों ने मिलकर रुपयों के लेनदेन कर अपात्रों को दुकानों का आंबटन किया है जो पुर्व में प्रमुखता से खबरों के माध्यम से प्रकाशित किया गया जिसके बाद विपक्ष में बैठी भाजपा भी कुद पड़ी लेकिन मजे की बात यह है कि पी.आई.सी में शामिल बीजेपी के पार्षदों ने पुर्व में हुए विश्राम गृह के एक बैठक में जहां बीजेपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरिया व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, पुर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष के समक्ष दुकानों में हुए आंबटन प्रक्रिया को सही बताया पर अचानक उस बैठक में किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद बैठक को स्थगित करना पड़ा। हालांकि दुकान आंबटन में लगे आरोपों को लेकर हमारे संवाददाता ने बीजेपी पार्षद से सवाल किया जहां पार्षद रमेश कश्यप ने बताया मुख्यमंत्री स्वलंबन योजना के तहत बनाए गए दुकानों के आंबटन में किसी प्रकार कोई लेनदेन नहीं किया गया है पुर्व में हुए प्रभावितों को व स्थानीय बेरोजगारों को दुकान दिया गया है। सामान्य सभा बैठक में जो पारित किया गया उन्हें ही दुकान आंबटन अस्थाई रूप से दिया गया है। वहीं मिली जानकारी अनुसार जिसके बाद उसी दिन नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा व पार्षदगण जिला कलेक्टर के समक्ष दुकानों के आंबटन प्रक्रिया व प्रभावित दुकानदारों को दिया गया नाम लिस्ट सौंपा गया। हालांकि दिए गए लिस्ट में किन-किन के नाम है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

लेकिन वहीं बीजेपी ने भी दुकानों में हुए अवैध उगाही की जांच के लिए जिला मुख्यालय पहुंच कर जिला के संयुक्त कलेक्टर अधिकारी को छुरिया नगर पंचायत मे मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के सौ दुकानों के आंबटन मे नगर अध्यक्ष सहित उनके पीआईसी के सदस्यों पर दुकान आबंटन मे षड़यंत्र पूर्वक नियम विरुद्ध कूटरचना कर सारे नियम को ताक मे रखकर प्रति दुकान को एक से तीन लाख बेचने के मामले पर जाँच कराकर दोषी पाए जाने पर जनप्रतिनिधि व अधिकारी के ऊपर कार्यवाही किए जाने ज्ञापन देकर मांग किया है।

इस मौके पर भाजपा रविन्द्र वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह भाटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता घासी साहू, खिलेश्वर साहू, राधेश्याम शर्मा, मनभावन ऊईके, शेखर भरद्वाज संजय सिन्हा आदि मौजूद रहे। देखते ही देखते मुख्यमंत्री स्वलंबन योजना के तहत बने दुकानों के आंबटन प्रक्रिया और लेनदेन किए जाने जैसे आरोपों से माहौल से नगर गर्माते नजर आया है । जिसके चलते दिन गुरुवार को व्यापारी संघ आंबटन के विरोध में नगर बंद रखने आग्रह किया गया था इस नगर बंद का समर्थन भाजयुमो ने भी किया है कहीं न कहीं राजनीति षड़यंत्र होने से नकारा भी नहीं जा सकता कारण यह भी हो सकता है बीजेपी के पार्षदगण इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ न होकर स्वयं की पार्टी के समर्थन में नजर नहीं आऐ। बहरहाल अब देखना होगा जिला प्रशासन इस पुरे मामले में अपनी क्या भुमिका निभाती हैं?
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.