अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
21जून 2022
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट*
रायपुर -आज नगर निगम बीरगांव में महापौर श्री नंदलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयुक्त श्रीकांत वर्मा के संचालन में ,योग दिवस, मनाया गया।
करें योग, रहें निरोग, की मूल भावना के साथ योग कार्यक्रम संपन्न हुआ।
योग अभ्यास एक प्राचीन रुप है जो
भारतीय समाज समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था, उसके बाद से ही इसका सतत अभ्यास किया जा रहा है।
आज की परिस्थितियों में हर कोई किसी ना किसी प्रकार की बिमारी या मानसिक परेशानी से त्रस्त होता है।
ऐसे में योग द्वारा इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।
यह ध्यान लगाने के लिए मान्य विधी है।
योग के इस कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यपालन अभियंता वाई .पी . आडवानी,उप अभियंता राखी देवांगन, दिनेश सिंह, मनीराम साहू, शैलेन्द्र निर्मलकर,गिरजा तिवारी, संतोष शर्मा, एवं अनेक कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.