तैयारीः केवलारी, छपारा, धनोरा, सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल नियुक्त कमिश्नर ने कहा सतर्कता बरतें
सिवनी जिले में पिछले साल बरसात में कई गांव में पानी भर गया था। कुछ कच्चे मकान धराशायी हो गए थे। इसको लेकर संभागायुक्त ने बुधवार को जिला अधिकारियों की बैठक लेकर बारिश में सावधानी बरतने की कहा है।
बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर संभागायुक्त जबलपुर बी. चंद्रशेखर ने ऑनलाइन वीसी के माध्यम से सिवनी जिले की गई तैयारी की समीक्षा की जहां कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने बताया कि सिवनी जिले में बाढ़ प्रभावित केवलारी, छपारा, और धनोरा विकासखंड के डूब प्रभावी गांव में चिन्हित कर लिया गया। सभी क्षेत्रों में बचाव दलों की नियुक्ति के साथ ही त्वरित बचाव राहत कार्ये के लिए आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कंट्रोल रूम बना लिया गया है।
बरसात में ढह गया थे पुल
सिवनी जिले के धनोरा विकासखंड अंतर्गत बेनगंगा नदी पर बना सुनवारा पुल एवं भीमगढ़ के समीप का पुल तेज बारिश और भीमगढ़ डेम से छोड़ा गए पानी के कारण ढह गए थे। जिसमें सैकड़ों ग्रामों का आवागमन प्रभावित हुआ था। संभागायुक्त चंद्रशेखर ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित प्रकरणों व आर्थिक सहायता वितरण की स्थिति के साथ ही साथ ही त्रि-स्तरीय पचायतों व नगरीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों में के बारे में जानकारी ली।
बैठक में यह रहा मौजूद
इस वीसी में एसपी राम जी श्रीवास्तव,सीईओ जिला पंचायत पार्थ जैसवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रहे।
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.