बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों के रखरखाव का जहाँ बारीकी से अवलोकन किया वहीं उपस्थित पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से तहसील के कामकाज की जानकारी ली। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने बेलगहना तहसील में मौजूद अधिकवक्ताओं से चर्चा की तथा समस्याओं के सम्बंध में जानकारी ली अधिवक्ताओं ने तहसील में नकल शाखा व अभिलेखागार खोले जाने की मांग की साथ ही अधिवक्ताओं व आवेदकों के द्वारा रतखंडी, बरर, एवं मझवानी हल्का नंबर 05 जो कि रतनपुर तहसील में हाल ही में शामिल है को बेलगहना तहसील में शामिल करने की मांग रखी।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर व कलेक्टर ने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव एवं प्रकरणों के तय सीमा में निराकरण के लिए तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.