विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ रायपुर की कार्यकारिणी का गठन।
जय जय श्री परशुराम जी
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
आज विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री सत्यनारायण जी शर्मा, VCCI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम शर्मा जी, राष्ट्रीय
महिला प्रभारी श्रीमती सोनाली
शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी श्री चरण
शर्मा जी , प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र
शर्मा जी एवं महिला प्रकोष्ठ की
प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती ममता पुजारी जी की अनुशंसा से विप्र फाउंडेशन
छत्तीसगढ *महिला प्रकोष्ठ रायपुर* की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई । किसी भी संगठन में मातृशक्ति की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा संगठन में निरंतरता बनी रहती है । एक के बाद दूसरे को मौका देने से संगठन मे उत्साह का संचार होता रहता है । इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर में पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर महिला प्रकोष्ठ रायपुर के नए अध्यक्ष की घोषणा की गई ।
विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ *महिला प्रकोष्ठ रायपुर* की नवनियुक्त अध्यक्ष *श्रीमती पिंकी बाजारी* मृदुभाषी, कुशल नेतृत्व की धनी, विनम्र एवं व्यवहारिक महिला होने के साथ ही सामाजिक, धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहकर विप्र समाज रायपुर जिला टीम की कोषाध्यक्ष रहकर महिलाओं को एकजुट कर सकारात्मक कार्य करती रही हैं। हमे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है की आपके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ बहुत अच्छा कार्य करेगा ।
श्रीमती दीपाली शर्मा संगठन महामंत्री प्रदेश छत्तीसगढ महिला प्रकोष्ठ


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.