हायर सेकेण्डरी स्कूल साल्हेवारा में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
साल्हेवारा । नवीन शिक्षा के शुभारंभ पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेवारा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुईखदान के उपाध्यक्ष श्री मोहित रजक के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं वंदना से किया गया ।कक्षा नवमी एवं छठवीं में नव प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं का गुलाल एवं मुंह मीठा कर स्वागत तथा पुस्तक वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्री मोहित रजक द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुऐ कहा कि अनुशासन ही जीवन को सफल बनाता है। प्राचार्य श्री विनीत दास ने आभार प्रदर्शन करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में संरपच संतोष नामदेव, लक्ष्मण विश्वकर्मा, रायसिंह, पूर्व मा शाला के शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष चैतलाल पांडे,भूतपूर्व प्रधान पाठक रूपलाल यादव एवम वीर सिंह नेताम ,व्याख्याता बहादुर सिंह खुशरो, गिरधारी लाल वर्मा, जगदीश पंचकपाट, नरेन्द्र पटले एवं समस्त स्टाफ,पालक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.