जांजगीर.चांपा पुलिस
दिनांक 25.06.22
फरार वारंटियों को पकड़ने में मिली सारागांव पुलिस को सफलता
थाना सारागांव द्वारा दिनांक 24.06.22 को 09 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई।
आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश
लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था जो गिरफ्तारी के डर से फरार थे एवं छिप रहे थे। फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी कर उनके संभावित स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था।
दिनांक 24.06.22 को सारागांव पुलिस द्वारा 09 गिरफ्तारी वारंट जिसमें वर्ष 2018 के 01, 2019 के 03, वर्ष 2020 के 02 एवं वर्ष 2021 के 03 प्रकरण कुल 09 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया
फरार वारंटियों की तामीली करने में प्र.आर. विजय पटेल, सहेत्तर पाटले, यशवंत राठौर, संतोष भानु, कैलाश चंद्रा, चंद्रशेखर कंवर, कार्तिकेश्वर पठेल एवं महिला आरक्षक हेमलता राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.