अंबागढ़ चौकी थाने के सिंघम के लगातार कार्रवाई से घबराए अवैध कारोबारी
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ओएसडी पुलिस मोहला मानपुर चौकी अक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुलिस कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान की कड़ी में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक *कार्तिकेश्वर जांगड़े* जो इन दिनों अपराधियों एवं अवैध कालाबाजारी काम को करने वाले लोगों के लिए *सिंघम* का रूप धारण किए हुए हैं जिनकी लगातार कार्रवाई के चलते हुए अपराधी या अवैध काम को अंजाम देने वाले लोग भागे भागे फिरते नजर आ रहे हैं। वही आपको जानकारी की बता दें कि 15 साल तक जिन जंगलों में जाकर किसी भी थाना प्रभारी ने चल रहे बड़े जुए के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं की थी वही अंबागढ़ चौकी थाना के सिंघम ने छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग 23 जुआरियों को धर दबोचा था जो कि अब तक के क्षेत्र में जुए के नाम पर बहुत बड़ी कार्रवाई थी जिसमें बड़ी रकम के साथ-साथ बहुत सारे मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्ती किए गए थे। वहीं अवैध सट्टे से लेकर के अवैध रूप से शराब का धंधा करने वाले लोगों पर भी थाना प्रभारी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के चलते इन दिनों अवैध सट्टा अवैध शराब एवं गांजे का धंधा करने वाले लोगों में अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी का डर साफ तौर पर अवैध काम को करने वाले लोगों पर देखा जा रहा है थाना प्रभारी के इस कार्रवाई को देखते हुए जहां अधिकारी उनकी पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं वहीं आम जनता में भी अंबागढ़ चौकी थाना के थाना प्रभारी की एक अलग छवि बनी हुई है।खबरों को लेकर के थाना प्रभारी से बात करने पर हमको पता चला है उनका कहना है किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को संचालित करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस सभी प्रकार के अवैध धंधे को अपने थाना क्षेत्र में बंद कराने में पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है वही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग एवं मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहे हैं जिसके चलते हमें और प्रोत्साहन मिलता है।अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी सिंघम के इस कार्रवाई में उच्च अधिकारियों के साथ-साथ में थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान होता है आपको जानकारी के लिए बता दें कि आज कुछ महीनों से जो कार्रवाई में पुलिस के द्वारा की जा रही है वह विगत कई सालों में नहीं हुई थी। वही इन अवैध कामों को करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाने वाले सफेदपौशो को भी मुंह की खानी पड़ रही है।
*निजात कार्यक्रम के द्वारा किया जा रहा है लोगों को जागृत है*
पुलिस अधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम मैं आम जनता को जागृत करने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ-साथ उन्हें साइबर क्राइम से लेकर के नसे से होने वाले दुष्प्रभाव को भी बताया जा रहा है। और लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है लोगों को साइबर क्राइम के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। तथा समय-समय पर पुलिस विभाग के द्वारा कैंप लगाकर के और विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
*पुलिस के प्रति लोगों के सोचने का तरीका बदलने की सोच*
चौकी थाना प्रभारी की बात करें तो उनका कहना है कि पुलिस के प्रति लोगों के सोचने का तरीका बदल चुका है ज्यादातर लोगों पुलिस थाने में जाने से डर लगता है जबकि मैं यह कहना चाहता हूं कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है किसी भी प्रकार के भय के बिना आप सभी आम नागरिक थाने में आकर अपनी समस्याओं के निराकरण को पा सकते हैं और आपके हर समस्या को पुलिस पूरी गंभीरता के साथ में समझाने का प्रयास करती हैl किसी भी नागरिक को थाने में आने से भय नहीं होना चाहिए ऐसा माहौल में अंबागढ़ चौकी थाने में बनाना चाहता हूंl जोकि उच्च अधिकारियों एवं आम जनता के सहयोग से संभव की हो पाया हैl कि किसी प्रकार से कोई व्यक्ति मेरे पास किसी भी समस्या को लेकर के कभी भी आकर मुझसे मिल सकता है या फोन के माध्यम से मुझे सूचित कर सकता है मैं ऐसा विश्वास दिलाता हूं कि सभी की समस्याओं को न्याय पूर्वक सुलझाने का प्रयास करूंगाl


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.