स्वर्ग सिधार गए लोगों के नाम पर राशन वितरण समूह पर हुए निलंबन की कार्रवाई
नगरी निकाय के अंतर्गत संचालित राशन दुकानों में चावल वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर उच्च अधिकारियों के द्वारा राशन दुकान का संचालन कर रहे महिला समूह को निलंबन की कार्रवाई की गईl ज्ञात है कि अभी कुछ दिनों पहले नगर के तीन राशन दुकानों में एकल राशन कार्ड धारी मृत हितग्राहियों को राशन वितरण किए जाने का मामला उजागर हुआ था जिस पर नया जिला मोहला मानपुर चौकी की कमान संभाल रहे ओएसडी जयवर्धन ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए मोहला एसडीएम को मामले को लेकर जांच उपरांत कार्रवाई किए जाने को आदेशित किया गया थाl जिसके बाद ब्लॉक खाद्य अधिकारी ने तीनों राशन दुकानों में जाकर जांच की प्रक्रिया शुरू की थीl देखा गया कि दुकानों में मृत हितग्राहियों को राशन वितरण करने की खबर सही पाई गई थीl जिसके संपूर्ण जांच पूरी करने के बाद में प्रतिवेदन एसडीएम को सौंपा गया थाl जिस पर कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए एसडीएम द्वारा राशन दुकान का संचालन कर रहे महिला समूह को निलंबन की प्रक्रिया किया गयाl नगरी निकाय के अंतर्गत राशन दुकानों में एकल राशन कार्ड धारियों की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि जो हितग्राही 2 साल पहले ही मर चुके हैं उनका राशन जनवरी वर्ष 2022 तक वितरण किया गया हैl जबकि वह राशन कार्ड में अकेला व्यक्ति है जो मृत हो चुका हैl फिर भी दुकानदार द्वारा राशन वितरण की जानकारी विभाग के ऑनलाइन वितरण में दिखाई जा रही थी जिसमें अतिरिक्त और भी वितरण हुआ दिखा रहा है इस मामले को लेकर एसडीएम से बातचीत में पता चला कि राशन दुकानों में गड़बड़ी की जांच कराई गई थी जिसमें सही पाया गया था और दुकानों को निलंबन के लिए जिला खाद्य अधिकारी को भेज दिया गया है l इस मामले को लेकर के आशीष रामटेके ब्लॉक खाद्य अधिकारी अंबागढ़ चौकी से पूछने पर पता चला कि राशन दुकानों में जांच की प्रक्रिया पूरी कर प्रतिवेदन उच्च अधिकारी को सौंप दिया गया है उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगीl
*क्या है मामला*
वार्ड नंबर 3 का मामला पहला केस वार्ड नंबर 3 में संचालित ज्योति बमलेश्वरी खाद्य सुरक्षा समूह राशन दुकान क्रमांक 05 में भीमराव टावरे पिता दुखीराम टावरे राशन कार्ड क्रमांक 22 3820 7859 जिसकी मृत्यु 19 दिसंबर 2020 में हो चुकी है फिर भी स्वयं हितग्राही द्वारा 29 जनवरी 2022 को चावल शक्कर नमक ले जाया दिखाया जा रहा हैl एक ऐसा ही मामला वार्ड नंबर 7 का है जहां पर संचालित परमेश्वरी स्व सहायता समूह राशन दुकान क्रमांक 42100 703 में सावित्री बाई पति अमर सिंह मंडावी राशन कार्ड क्रमांक 22 3806 9119 जिसकी मृत्यु 4 नवंबर 2020 में हो चुकी है फिर भी 28 जनवरी 2022 को चावल शक्कर चना नमक स्वयं के द्वारा लिया गया जबकि यह व्यक्ति पहले ही मर चुका है ऐसा ही मामला वार्ड नंबर 8 में संचालित जय मां दंतेश्वरी राशन दुकान क्रमांक 42 10704 में उमा दुबे पति स्वयं स्वर्गीय राम कुमार दुबे राशन कार्ड क्रमांक 22 3283 786 830 की मृत्यु 11 जनवरी 2022 को हुई है लेकिन 28 जनवरी 2022 को स्वयं के द्वारा चावल शक्कर नमक और चना वितरण दिखाया जा रहा है जबकि इनकी मृत्यु पहले ही हो गई है तो राशन किसने लिया यह समझ से परे है इस प्रकार गरीबों का राशन डकार जाने वाले राशन वितरण करने वाले समूह पर किसी प्रकार से कोई पुलिसिया कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है क्या गरीबों के राशन का गबन करने वाले लोगों पर किसी प्रकार से कोई संवैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए और अगर होनी चाहिए तो अब तक किसी प्रकार से संविधानिक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है क्या किसी का दबाव है या फिर कोई और बात है यह तो अगले खबर में ही उजागर होगा अब देखना यह है कि है कि *उच्च अधिकारी इन सब मामलों को लेकर कितने गंभीर हैं और इन सब मामलों को लेकर कितने तटस्थ होकर कानूनी कार्रवाई या संबंधित अपराधियों पर कार्रवाई करती हैl*
*खबरों के लिए जुड़े रहे हैं सी एन आई न्यूज़ से*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.