जीपीएम:—नव संकल्प कार्यशाला शिविर में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम / गौरेला पेंड्रा मरवाही(11जून2022) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला जीपीएम में नव संकल्प शिविर आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक डॉ के.के. ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, संगठन प्रभारी विष्णु यादव, युवा आयोग सदस्य उत्तम वासुदेव,अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य अर्चना पोर्ते, मनोज गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
नव संकल्प शिविर में जिला जीपीएम के तीनों ब्लाक के बूथ, सेक्टर, जोन कार्यकर्ता, कांग्रेस के विभिन्न अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, निर्वाचित पंच, सरपंच, जनपद सदस्य जनपद अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य शुभम् पेंद्रो,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,नगर पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद,एल्डरमैन,वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल हुए। जिसमें जिला प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह बघेल, बुंदकुवर सिंह, अमोल पाठक, प्रशांत श्रीवास, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, शंकर कंवर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। एक दिवसीय नव संकल्प शिविर कार्यशाला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एकजुटता से पूर्ण बहुमत में लाने का संकल्प लिया। साथ जिस बूथ पर पूर्व चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सफलता नहीं मिली, उस पर अधिक ध्यान देने की बात कही। आगंतुक अतिथियों ने भी कार्यकर्ता की बातों को गंभीरता से सुना, साथ ही अपने वक्तव्य में वर्तमान भाजपा सरकार की विफलताओं को जन जन तक पंहुचाने की बात कही।
सभी ने कार्यकर्ताओं को केंद्र बिंदु में रखकर कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। नव संकल्प शिविर कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया गया। प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है ‘बिना कार्यकर्ता के कोई नेता नहीं बन सकता ‘हम सब को अपना बूथ मजबूत करना होगा ‘जिला में तमाम विकास के कार्य हुए है और आगे भी कार्य होते रहेंगे। वक्ताओं में सांसद ज्योत्स्ना महंत, मरवाही विधायक डॉ ध्रुव, गुलाब राज और प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल ने अपने वक्तव्य में संगठन को मजबूत करने की बात कही।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो /संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.