पूर्व माध्यमिक शाला मुंडा में महिला समूह के द्वारा किया गया साफ सफाई
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- मुंडा- जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर 11 जून दिन शनिवार को सुबह 8 से 10 बजे तक शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा के पूर्व माध्यमिक शाला भवन प्रांगण में आराधना स्व सहायता समूह एवं उठो जागो कला एकेडमी स्वच्छता समूह के द्वारा शासन द्वारा किये गए निर्धारित समय 8 बजे पूर्व माध्यमिक शाला भवन में पहुंचकर स्कूल परिसर व मैदान का साफ-सफाई किया गया। पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ममता चौहान के मार्गदर्शन में आराधना स्व सहायता समूह के अध्यक्ष कमला बाई वर्मा कंचन वर्मा गौरी बाई राम बा एवं उठो जागो कला एकेडमी स्वच्छता समूह के अध्यक्ष लताबाई वर्मा सचिव सावित्री वर्मा सदस्य गंगा बाई वर्मा मंगली बाई जुगरी बाई चंद्र बाई वर्मा अंजू रजक सावित्री वर्मा शांति बाई रजक एवं बिमला वर्मा सहित स्वच्छता समूह की महिलाएं उपस्थित संपूर्ण स्कूल परिसर की साफ सफाई की गई। साफ सफाई अभियान में स्वच्छता समूह के अलावा शाला विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश वर्मा उपाध्यक्ष सुमेर वर्मा शिक्षाविद कमलेश रजक सफाई कर्मचारी ललित वर्मा शिक्षिका अंजू साहू संतोषी जायसवाल ने भी भाग लिया।।
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.