Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 16, 2022

डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंतर के प्राथमिक शाला में दिनांक 16 जुलाई 2022 को विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंतर के प्राथमिक शाला में दिनांक 16 जुलाई 2022 को विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया 



जिसमें मुख्य रूप से महेन्द्र सिंह ठाकुर अधिवक्ता उपस्थित थे। जिनके द्वारा शाला के बच्चो को विधिक जानकारी दी गई साथ ही बच्चो को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत होने वाले अपराध के संबंध में विस्तार से समझाया गया बच्चों को चलचित्र और कार्टून एनीमेशन के माध्यम से गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई तथा ऐसा होने पर क्या करें इसके संबंध में भी जानकारी दी गई ।


इस अवसर पर क्षेत्र के प्रख्यात अधिवक्ता महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के लोगो को विधिक रूप से जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्रामीण इलाकों के स्कूली बच्चों को खेल खेल में उनके अधिकारों एवम सुरक्षा के संबंध में विधिक रूप से जागरूक करने हेतु यह प्रथम प्रयास किया गया इसके पूर्व नशा मुक्ति अभियान व साइबर सुरक्षा के संबंध में भी जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है तथा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता पैदा करने हेतु काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य हिरेंद्र साहू, शाला के शिक्षक श्री राजकुमार ठाकुर , त्रिवेणी ठाकुर , मालतेश्वरी कुल्हारे व सरपंच सपना कोरे, चेतन कोरे , शाला विकास समिति के सदस्य रामेश्वर पटेल, सुंदर पटेल हिरेंद्र साहू सहित ग्रामवासी तथा प्राथमिक शाला जंतर के समस्त बच्चे उपस्थित थे।



सी एन आई‌ न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad