जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली हेतु शासकीय प्राथमिक शाला भैरोपुर के 16 विद्यार्थी चयनित
पिथौरा/ जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली जिला महासमुंद के लिए जारी चयन सूची में पिथौरा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला भैरोपुर के 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में कु. दशिका पटेल पिता वेनुधर पटेल, कु. आयुषी भोई पिता भूपेश कुमार भोई, कु. सृष्टि पटेल पिता गौरव पटेल, कु. लाबन्या तांडी पिता महेंद्र कुमार तांडी, कु. दिशा चौधरी पिता बुद्धदेव चौधरी, कु. शिवांगी पटेल पिता घनश्याम पटेल, उमंग साव पिता विजय कुमार साव, प्रतीक साहू पिता रमाकान्त साहू, शुभम कुमार बुड़ेक पिता अरुण कुमार बुडेक, अनुभव साहू पिता मथामणी साहू, लीलेश नायक पिता मनोज नायक, पुष्पेन्द्र पटेल पिता रघुनन्दन पटेल, नयन नागवंशी पिता भोजराज नागवंशी, हेमन्त नायक भरतलाल नायक, प्रियांशु साहू वेणुधर साहू, अमित नायक पिता निशामणी नायक सम्मिलित हैं। शासकीय प्राथमिक शाला भैरोपुर के प्रभारी प्रधान पाठक श्री भोजराज प्रधान जी के द्वारा पिछले 8 वर्षों से नवोदय चयन परीक्षा की विशेष तैयारी कराई जा रही है, जिससे इस विद्यालय के बच्चों का हर वर्ष चयन हो रहा है है। इनके कुशल मार्गदर्शन में अब तक नवोदय विद्यालय हेतु 51, सैनिक स्कूल हेतु 3 और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु 7 बच्चों का चयन हो चुका है। एक साथ 16 बच्चों का चयन होने से पूरे गांव के साथ साथ आसपास के क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है। इन बच्चों के सफलता के लिए प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के समस्त शिक्षक श्री वीरेंद्र कुमार साहू, श्रीमती रेखा प्रधान, श्री मिथिलेश कुमार सिन्हा, कु. प्रज्वलिता साहू, श्रीमती मोती यादव, श्री भोजराज प्रधान, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तहसील कुमार नायक, सरपंच श्रीमती निलेन्द्री निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, बी ई ओ श्री के के ठाकुर, बी आर सी सी श्री अतुल प्रधान, पूर्व बी आर सी सी श्री एफ ए नन्द, श्री रोहित कुमार नायक, गुणसागर नायक, चैतराम नायक, पुरन्दर सेठ, भोजराज नायक, श्रीमती रुपकुमारी नायक, मोहनलाल पटेल सहित समस्त ग्रामवासियों ने शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.