मरवाही थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी
CNI BREAKING NEWS जीपीएम/मृतक की बीरन सिंह उर्फ बीरू पिता देवशरण पोर्ते निवासी ग्राम ऐंठी के रूप में हुई पहचान
मृतक शराब पीने का आदी था एवं पिता से किया करता था लड़ाई झगड़ा
लड़ाई झगड़े से परेशान होकर तात्कालिक विवाद पर से पिता ने गला दबाकर की पुत्र की हत्या
पहचान छुपाने पिता व बड़े भाई ने लाश को छिपाया गड्ढा खोदकर कर नदी में
अज्ञात शव का हुआ शिनाख्त, दो आरोपी गिरफ्तार, जीपीएम पुलिस की कार्यवाही
मामला थाना मरवाही का है दिनांक 26/6/ 2022 को थाने में सूचना प्राप्त हुई थी। एक अज्ञात पुरुष का शव जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 साल की लग रही है छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की सीमा गुजर नाला में रेत में दबा हुआ दिख रहा है। मौके पर पहुंच कर अकाल मृत्यु की सूचना पर मर्ग क्रमांक 43/22 दर्ज कर अज्ञात शव के पहचान हेतु आसपास के लोगों से कराया गया जो पता नही चला जिसका पंचनामा कर शव का पीएम कराया गया , डॉक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु का कारण गला दबाने से होना लेख करने पर थाना मरवाही में हत्या का अपराध क्रमांक 186/22 धारा 302 भादवि कायम किया गया।
प्रकरण के हालात से थाना प्रभारी मरवाही के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला श्री अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना मरवाही की टीम गठित कर अज्ञात मृतक के पहचान एवं आरोपी पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया।
थाना मरवाही की टीम के द्वारा मृतक के पहचान हेतु घटनास्थल गुजर नाला के आसपास के ग्रामों में सघन पता तलाश किया गया। जो मृतक की पहचान ऐंठी के बीरन सिंह उर्फ बीरू पिता देवशरण पोर्ते के रूप में उसकी पत्नी एवं बच्चों के द्वारा किया गया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि दिनाँक 15/6/22 को मृतक अपने पत्नी और बच्चों को बोर गाड़ी में काम करने का पैसा लेने लपटा जाने के नाम पर घर से निकलना पाया गया जो लपटा में पता करने पर वहाँ जाना नही पाया गया। मृतक के बारे में और जानकारी मिली कि वह शराबी किस्म का था और शराब पीकर अपनी पत्नी व परिवार वालो से लड़ाई झगड़ा करता था जिस कारण मृतक का बड़ा भाई व पिता खेत मे घर बना कर रहने लगे थे।
मृतक के पिता व बड़े भाई की गतिविधियां असामान्य प्रतीत होने से दोनों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूँछताछ पर बताये कि घटना दिनाँक 15/6/2022 को मृतक शराब पीकर इनके पास आया औऱ लड़ाई झगड़ा करने लगा उस समय पिता पुत्र घर में थे। विवाद के समय मृतक के पिता देवशरण पोर्ते एवं भाई डेहन सिंह पोर्ते के द्वारा मृतक बीरन सिंह का गला दबा कर हत्या कर देना, लाश को पैरावट में छिपा देना तथा देर रात कंबल में बांध कर नदी में ले जाकर गढ्ढा खोदकर दफना देना बताये और कपड़ा कंबल को नदी में बहा देना बताये।
प्रकरण में धारा 201, 34 भादवि जोड़ी जाकर आरोपी देवशरण पोर्ते पिता स्वर्गीय लाला सिंह पोर्ते उम्र 61 साल एवं डेहन सिंह पोर्ते पिता देवशरण उम्र 35 साल साकिनान ऐंठी थाना मरवाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रकरण में मृतक के शव पंचनामा से लेकर आरोपी गिरफ्तारी एवं सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में मामले के विवेचक उप निरीक्षक बी एल कोशरिया, सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा, आरक्षक इन्द्रपाल आर्मो, अमितेश पात्रे की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.