Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 14, 2022

16 जुलाई को होगा स्कूली बच्चों का विशेष कोविड टीकाकरण* *जिला पंचायत सीईओ एवं एडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा


ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हनफी

बलौदाबाजार,14 जुलाई 2022:- कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर स्कूली बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी शनिवार 16 जुलाई को।सभी संकुल केंद्रों में एक साथ विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। उक्त टीकाकरण सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा जो कि देर शाम तक चलेगा। जिसमे 12 से 14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस तारतम्य में आज जिला जिला पंचायत के सभागार में  जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा एवं अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने सभी संकुल प्राचार्यो,बीईओ, बीआरसीसी,स्वास्थ्य विभाग एवं आदिवासी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक कर टीकाकरण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए है। बैठक में कोविड के बढ़ते प्रभाव एवं टीकाकरण की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गयी है। जिसमें श्री वर्मा ने दो टूक कहा कि सभी पात्र बच्चों की शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना शिक्षकों की। बच्चे एवं उनके अभिभावक  शिक्षकों की बात को बहुत ही गंभीरता से लेते है। आप सभी कोविड टीकाकरण के महत्व को बताएं। हर हाल में बच्चों एवं समाज को कोविड के तीसरे लहर से बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। हाल के दिनों में कोविड फिर से पैर फैला रहा हैं। समय रहते सतर्कता बरतना बहुत ही जरूरी है। वर्तमान समय मे कोविड से बचाव एवं उनके प्रभाव को केवल वैक्सीन के जरिए ही कम किया जा सकता है अतः हर हाल में कोविड टीकाकरण को बढ़ाना है। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा स्कूली सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर लगातार शिकायते मिल रही है। बच्चों को निर्धारित गुणवत्ता के अनरूप ही भोजन मिले इसकी भी जवाबदारी आप सभी सुनिश्चित करें। आने वाले दिनों में कलेक्टर भी स्कूलो का दौरा कर भोजन की गुणवत्ता को भी परखेंगे।

अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता ने कहा हमारे पास पर्याप्त संख्या में कोविड का वैक्सीन उपलब्ध है। कही कोई कमी नही है। अभी पहले चरण में स्कूली बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
आने वाले दिनों में माह के अंत या अगस्त के पहले सप्ताह में पूर्व की भांति कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 1 लाख से अधिक लोगो को एक ही दिन टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विकासखंड वार हमने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी तरह तैयार होने के निर्देश दिए है। जो की वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित  करैंगे। इसके साथ ही शिक्षकों को कितने छात्र पहले एवं दूसरे डोज के लिए बचे है उनकी अलग से लिस्टिंग करके रखने के निर्देश दिए है। ताकि ऐसे छात्रों का चिन्हांकन कर उन्हें जल्द ही टीका लगाएं जा सके। उक्त बैठक में लगभग 250 से अधिक संकुल प्राचार्य, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी,बीआरसीसी,आश्रम छात्रावासो के प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव, डीएमसी सोमेश्वर राव, डीपीएम अनुपमा तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी  गण उपस्थित थे।


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad