ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हनफी
बलौदाबाजार,14 जुलाई 2022:- कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव के रूप में कल से सभी पात्र हितग्राही जिनको दूसरा डोज लगवाए छ: माह से अधिक अवधि हो चुकी है उनको निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ के के टेम्भूरने ने बताया कि इस हेतु स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। इस संबंध में विकासखंड मुख्यालय बलौदाबाजार और भाटापारा में चार -चार सत्र एवं शेष अन्य विकासखंड मुख्यालय में दो-दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय में दो-दो सत्र, समस्त हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक सत्र आयोजित होगा। उक्त टीकाकरण 15 जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा।
कलेक्टर रजत बंसल ने कोरोना महामारी की रोकथाम और इसके फैलाव को रोकने हेतु एवं तीसरी लहर की आशंका एवं कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए जिले की जनता से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.