जिला ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट
भाटापारा(15 जुलाई 2022):- प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेशानुसार जिला बलौदाबाजार,भाटापारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक यदु के नेतृत्व में गजानंद अग्रवाल पीजी महाविद्यालय पर केंद्र की मोदी सरकार के अग्निपथ योजना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक यदु ने बताया कि अग्नीपथ योजना में 4 साल के बाद 75% युवाओं को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा सिर्फ 4 साल का नौकरी करने के बाद युवा वर्ग कहां जाएंगे उन्हें नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा केंद्र सरकार की ये योजना युवाओं को ठगने की योजना हैं बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे और बेरोजगार युवाओं को ठगने का काम कर रही है इस योजना के खिलाफ आज भाटापारा एनएसयूआई द्वारा पीजी महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
जिसमे अधिक से अधिक छात्र छात्राओं ने इसने अपना भागीदारी निभाएं और कार्यक्रम में उपस्थित अमित मारकण्डे,हरीश लहरे, देवाशीष कुर्रे, विजय महिलांगे, अल्ताफ खान, नितेश रात्रे, शशांक मिश्रा, कविता बंजारे, दिव्या वर्मा, नैंसी बंजारे, नैनशी बंजारे महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.