श्रीमद भगवत कथा का संगीतमय आयोजन मच्छी तालाब हनुमान मंदिर गुढ़ियारी , रायपुर में 21जुलाई से 28जुलाई तक
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -उज्जैन ,म.प्र. के विख्यात भागवताचार्य श्री पं.देवकरण पंड्या जी की मधुर वाणी से श्रीमद भगवत कथा का श्रवण भक्तों को 21 जुलाई से 27 जुलाई तक श्रवण करने का विशेष अवसर है।
भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक चलेगी।
28 जुलाई प्रातः 8बजे से हवन एवं पूर्णाहुति पश्चात भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है।
आज कथा में भागवताचार्य ने गुरु की महिमा बताई।
गुरु वो है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाएं, सबसे बड़ा गुरू मन को बताया।
और कहा कि सबसे बड़ी गुरु मां होती है। उसके बाद पिता।
और कहा कि यदि किसी पर भरोसा ना हो तो खुद को ही गुरु मान लो।
भागवत कथा श्रवण करने से मन का शुद्धिकरण होता है इससे संशय दूर होता है और शांति मिलती है, श्री मद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
भागवत कथा का आयोजन करने तथा सुनने वाले व्यक्तियों को शांति एवं मुक्ती मिलती है।
इसे श्रवण करने से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है एवं सांसारिक दुखों से निकल पाते हैं।
मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
आज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का श्रवण किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.