नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू व पूर्व विधायक डां दयाराम साहू ने दी बधाई
गुण्डरदेही - पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशीला साहू ने भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और अमृत महोत्सव के इस अवसर पर यह देश का सौभाग्य है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने एक कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी समर्पित जनसेवी अनुसूचित जनजाति समुदाय वर्ग से आने वाली हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया आज वह देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई हैं यह भारत के लोकतंत्र की खूबी है अलग भाषा अलग भेष फिर भी अपना एक देश है। भारत अनेकों रंग में रंगा है और जनजातीय समाज हमारा प्रमुख अंग है। आज उसी समाज से आने वाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी द्रोपति मुर्मू अब भारत के राष्ट्रपति हैं आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है मैं द्रोपदी मुर्मु को बधाई देती हूं पूर्व विधायक डां दयाराम साहू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय की महिला नेत्री द्रोपदी मुर्मु को भारत के सर्वोच्च पर राष्ट्रपति निर्वाचित कर महिला समाज को सम्मानित किया राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार माना जिनके नेतृत्व में आज आदिवासी समुदाय से देश को प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य मिला है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.