खैरागढ़-निर्देश दिए... 456 हितग्राहियों के आवेदन शासन को भेजे
206 नए पीएम आवास स्वीकृत
शहर में प्रधानमंत्री आवास की राह ताक रहे लोगों को फिर से बड़ी राहत मिली है। नगर पालिका द्वारा आवास योजना के लिए भेजे गए आवेदनों में से राज्य सरकार ने फिलहाल 206 आवेदनों की स्वीकृति दे दी है। इन स्वीकृत आवास के हितग्राहियों के मकान का सपना अब जल्द पूरा होगा।
चिंता राम को घर पहुंच मिलेगी सुविधा
खैरागढ़. सरकार ने 206 प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भी पालिका को भेज दी है। जल्द ही पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य भी श्ूारू कराए जाने की तैयारी है। पालिका अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लगभग 15 सौ हितग्राहियों ने प्रमं आवास योजना के तहत आवेदन दिया है। इसमें से दस्तावेजी कार्य पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों के आवेदनों को राज्य शासन को भेजा गया है। पालिका के भेजे आवेदनों में से फिलहाल 206 आवेदन सरकार ने स्वीकृत कर दिए है।
206 आवास स्वीकृत होने के बाद पालिका प्रशासन ने पखवाडे़ भर पहले ही शहर के विभिन्न वार्डों में आवास की राह देख रहे पात्र हितग्राहियों के 456 आवेदन फिर से सरकार के पास स्वीकृत कराने भेजे है। उम्मीद है कि इसे भी जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
शहर में अब तक 4 सौ से अधिक आवासो का निर्माण किया जा चुका है। इससे 4 सौ से अधिक परिवारों को आवास योजना का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है। 206 नए स्वीकृत आवास का निर्माण फिर से होना है। जबकि 456 आवेदन स्वीकृति के लिए भेजे गए है। इस हिसाब से लगभग एक हजार आवास की निर्माण योजना शहर में जल्द ही फलीभूत होगी।
बारिश के चलते निर्माण में देरी
प्रमं आवास योजना के तहत स्वीकृत होकर आए पात्र हितग्राहियों के आवासों कानिर्माण फिलहाल बारिश के चलते शुरू नहीं हो पा रहा है। पालिका ने भी इस दौरान दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ताकि बारिश खत्म होते तक हितग्राही की ओर से की जाने वाली दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा सके और इसके बाद हितग्राही खुद अपने आवास कानिर्माण नियमानुसार करा सके। दस्तोवज पूर्ण करानें के लिए रोजाना ऐसे हितग्राही नगर पालिका पहुंच रहे है। जिन्हे आवास योजना के कर्मचारी जानकारी देकर दस्तावेज मंगा रहे है।
माह भर पहले ही शासन ने 206 प्रमं आवास की स्वीकृति प्रदान की है। पखवाडे़ भर पहले ही पालिका की ओर से 456 नए आवेदन शासन को प्रेषित किए गए है। उनकी स्वीकृति भी जल्द होने की उम्मीद है।
सूरज सिदार, सीएमओ नगर पालिका खैरागढ़
अमलीडीह खुर्द निवासी दिव्यांग बुजुर्ग चिंताराम भी अपने प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति मिलने के बाद पालिका कार्यालय पहुंचकर सीएमओ सुरज सिदार से मिले। उनकी स्थिति को देखते सीएमओ सुरज सिदार ने आवास योजना के कर्मचारी को दिव्यांग चिंताराम के घर जाकर सारे दस्तावेज लेने के आदेश दिए। सीएमओ सिदार ने हितग्राही चिंताराम को कार्यालय आने की जरूरत नही बताते कहा कि उनके आवास की सारी प्रक्रिया पालिका कर्मी घर जाकर पूरी करेंगे और आवास योजना का लाभ उन्हें घर पर ही दिया जाएगा।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.