खैरागढ़-सर्वसुविधायुक्त पहले गौठान का हुआ लोकार्पण
शहर के सोनेसरार वार्ड में पालिका द्वारा बनाए गए नए सर्वसुविधायुक्त गौठान का विधिवत लोकार्पण विधायक यशोदा वर्मा, पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान सहित पार्षदों व अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
खैरागढ़. बरसते पानी के बीच लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंची विधायक यशोदा वर्मा ने सरकार की महत्वपूर्ण योजना बताते कहा कि इससे शहर के मवेशियों को बेहतर जगह मिलेगी। जहां मवेशी सुरक्षित रहने के साथ साथ चारे पानी की व्यवस्था भी सरकार सुनिश्वित करेगी। पालिका के इस पहले सर्वसुविधायुक्त गौठान में मवेशियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाई गई है।
गार्डरूम सहित शौचालय की व्यवस्था बनाई गई है। गौठान में तालाब का निर्माण भी कराया गया है। तालाब में पानी भराव से मवेशियों के लिए पेयजल समस्या नही होगी। इसके अलावा पानी की व्यवस्था पर्याप्त होगी।
मवेशियों को पर्याप्त सुरक्षा देने बाऊंड्रीवाल का निर्माण
गौठान में मवेशियों को रखने के साथ चारे की व्यवस्था और कोठना निर्माण किया गया है। शहर के मवेशियों को पर्याप्त सुरक्षा देने गौठान का पूरी तरह से फेसिंग तार से बाऊंड्रीवाल कराया गया है। गौठान के दूसरे छोर पर पौधारोपण सहित फलदार पौधों के रोपण के लिए प्लांट की अलग तैयारी की गई है। इसे लोकार्पण के दौरान पौधा लगातार प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभापति, पार्षदगण सहित सीएमओ सुरज सिदार, उपअभियंता दीपाली तंबोली सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
4 एकड़ भूमि पर बनाया गया गौठान - सोनेसरार वार्ड में लगभग 4 एकड़ भूमि पर 20 लाख रू की लागत से बनाए गए सर्वसुविधायुक्त गौठान में मवेशियों के लिए शेड, सड़क पानी चारे की पर्याप्त व्यवस्था तैयार किया गया है तो दूसरी ओर यहां वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण के लिए भी टंकियों का निर्माण किया गया है। गौठान में पेयजल व्यवस्था के लिए बोर खनन कराया गया
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.