तवेरा सोसायटी के कर्मचारी शराब पीकर पहुंचे आफिस खाद लेने आए किसान खाली हाथ लौटे समिति प्रबंधक रहते है नदारद
गुण्डरदेही । सोमवार को ग्राम तवेरा के सेवा सहकारी समिति मे खाद लेने पहुंचे किसान खाली हाथ लौट गए बताया गया कि यहां पर पदस्थ कर्मचारी पन्नालाल यदु जब सुबह आफिस आए तो शराब के नशे मे था उसके बाद आफिस मे दुसरे के साथ फिर शराब पी और नशा इतना हो गया कि वह टेबल के नीचे ही लेट गए इधर खाद लेने आए किसान सोमवार को सुबह से शाम तक खाद के लिए डटे रहे मगर इन कर्मचारी के हरकत के कारण किसी भी किसान को खाद नही मिला इनके पहले भी यहां के अन्य कर्मचारी शराब के नशे मे देखे जा चुके है जो अब तक किसी से छिपा नही है ज्ञात हो कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से किसान सोमवार को सोसाइटी मे खाद लेने पहुंचे थे मगर कर्मचारी की इस हरकत से किसानो को सोसायटी से खाली हाथ लौटना पड़ा इधर समिति प्रबंधक आए दिन नदारद रहते है जो यह सोसायटी कर्मचारी के भरोसे पर चल रहा है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.