भाजपा युवा मोर्चा खुज्जी विधानसभा तीनो मंंडल के कार्यकर्ता बेरोजगारी भत्ता व रोजगार की मांग को लेकर खुज्जी विधायक निवास का घेराव करेंगे..
छुरिया-ताहिर खान:- प्रदेश भाजयुमो के आह्वान व जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा खुज्जी विधानसभा के तीनो मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की भूपेश सरकार से युवाओं के लिये रोजगार एवं 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंन्दू साहु के (विधायक निवास) का घेराव करेंगे. जिला भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी सुशील कसेर ने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव मे अपने चुनावी घोषणा पत्र मे पवित्र गंगाजल की कसम खाकर छत्तीसगढ़ के युवाओ से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था । लेकिन आज साढे 3 साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस की भूपेश सरकार युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने मे असफल है। इस विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा खुज्जी विधानसभा के तीनो मंंडल कुमर्दा, चौकी व छुरिया के कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 29 जुलाई 2022 को खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहु के निवास का घेराव कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक से युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की मांग करेंगे. जिला भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी सुशील कसेर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता से लोभ लुभाने घोषणा पत्र जारी करके पवित्र गंगा जल की झूठी कसम खाकर छत्तीसगढ़ मे सरकार तो बना ली। लेकिन जिस प्रकार से किसानों, युवाओं, महिलाओं से वादाखिलाफी कि है जिससे आज सभी वर्गों मे निराशा है।आज छत्तीसगढ़ अपराध का गढ बन चुका है निश्चित ही कांग्रेस की मायावी सरकार की उलटी गिनती शुरु हो गई है।महज एक साल बाद विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस की सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता जवाब देगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.