खैरागढ़-सावन माह के दूसरे सोमवार को शहर के मीरा चौक में 501 पार्थिव शिवलिंग का होगा महारूद्राभिषेक,
गौ सेवा समिति विशाल आयोजन की तैयारी में जूटी, खैरागढ़ समेत अन्य जगहों से बड़ी संख्या में शामिल होंगें भक्त
खैरागढ़ । सावन माह के दूसरे सोमवार को शहर के मीरा चौक में भव्य कार्याक्रम का आयोजन कर 501 पार्थिव शिवलिंगों का महारूद्राभिषेक किया जाएगा। गौ सेवा के लिए सक्रिय स्वयंसेवी संस्था श्रीराम गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित इस महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में शहर सहित छुईखदान, गंडई, डोंगरगढ़, राजनांदगांव और अन्य जगह के भक्त भी हिस्सा ले सकते हैं। आयोजन समिति द्वारा इसकी भव्य तैयारियाँ करवाई जा रही है। शहर में पहली बार हो रहे इस तरह के आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। 25 जूलाई सोमवार को होने वाले इस महारूद्र अभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले भक्त 17 जुलाई तक समिति सदस्यों के पास अपना नामांकन करा सकते हैं। समिति सदस्यों ने बताया कि महारूद्राभिषेक में हिस्सा लेने भक्त गणों के अभिषेक की सारी व्यवस्था गौ सेवा समिति द्वारा बनाई जाएगी । भक्तों को 11 सौ रू की राशि देकर अपना स्थान सुनिश्चित कराना होगा । कार्यक्रम के वृहद आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर भव्य तैयारियाँ को जा रही है । समिति द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक रतनपुर बिलासपूर के पं सृजन महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। 25 जुलाई को महारूद्राभिषेक कार्यक्रम शाम से प्रारंभ किया जाएगा। महारूद्राभिषेक कार्यक्रम के तहत अन्य धार्मिक आयोजन भी संपन्न किए जाएगें ।
पिछले साल 108 शिवलिंगों का हुआ रूद्राभिषेक
पिछले सावन माह के दौरान श्रीराम गौ सेवा समिति द्वारा गौशाला परिसर उमराव पुल में आमनेर नदी के तट पर 108 पार्थिव शिवलिंगोंका रूद्राभिषेक कराया गया था । इसमें बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालू शामिल हुए थे। इस बार कार्यक्रम की सफलता और लोगों के जुड़ाव को देखते इसे विशाल रूप दिया जा रहा है । कार्यक्रम स्थल में भी परिवर्तन किया गया है गौ सेवा समिति आयोजन की तैयारियों के साथ इसमें भाग लेने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं की संख्या तय करने में जुटी है। एक दिवसीय महारूद्राभिषेक में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद के बीच इसके आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने समिति के युवा सदस्य जूटे है । समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन लगातार किए जा रहे है। सामूहिक स्तर पर आयोजित होने वाला महारूद्राभिषेक शहर में पहली बार भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.