Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 9, 2022

खैरागढ़ राजनांदगांव मार्ग बन रहा काल दो दिन में ही दूसरी सड़क दुर्घटना में नगर सैनिक की मौत, खैरागढ़ से बढ़ईटोला मार्ग बना डेंजर जोन,

 खैरागढ़ राजनांदगांव मार्ग बन रहा काल


दो दिन में ही दूसरी सड़क दुर्घटना में नगर सैनिक की मौत, खैरागढ़ से बढ़ईटोला मार्ग बना डेंजर जोन,


छह माह में दर्जन भर से अधिक हादसे, छह से अधिक लोगों की हो चुकी मौत



खैरागढ़ । खैरागढ़ से राजनांदगांव मार्ग अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बीतें तीन दिनों में ही इस मार्ग पर दो सड़क हादसें में दो लोगों की जान चली गई है । बुधवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में स्थानीय न्यायालय में कार्यरत नगरसैनिक की अज्ञात वाहन से ठोकर के बाद दूर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई । दो दिन पहले ही अज्ञात वाहन की ठोकर से ठेलकाडीह निवासी जीजा साले की दुर्घटना में जीजा की मौत हो चुकी है। पिछले छह माह में मार्ग पर दर्जन भर से अधिक हादसे हो चुके है। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है ।


ड्यूटी से लौट रहा था नगर सैनिक


ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में आने वाले अमलीडीह निवासी कोमल चंदेल 55 वर्ष बुधवार को स्थानीय न्यायालय में अपनी ड्यूटी पूरी कर अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था । इसी दौरान शहर से पांच किमी दूर पेन्ड्रीकला के बंजारी मंदिर केसे आ रही अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचें लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिछले 4 जुलाई को भी इसी जगह पर ठेलकाडीह निवासी युवक की मौत वाहन की टक्कर से हो चुकी है ।


यातायात का दबाव, बढ़ा रहे परेशानियाँ


खैरागढ़ राजनांदगांव मार्ग पर खैरागढ़ से बढ़ईटोला तक दस किमी लंबे मार्ग में सबसे ज्यादा दूर्घटनाएँ लगातार सामने आ रही है । वाहनों की अधिक संख्या, यातायात का दबाव सहित सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही के कारण इस जगह पर सबसे ज्यादा हादसे हो रहे है । शाम के समय खैरागढ़ से वापसी करने वालो के लिए सड़क काल बन रहा हैं। शाम से लेकर रात तक ही सबसे ज्यादा हादसे सामने आए है । भारी वाहनो की लगातार आवाजाही, केशर खदानों सहित मटेरियल वाले वाहनो की बेखौफ आवाजाही, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशो से आने वाले भारी वाहनों की बिना जांच और लापरवाही से वाहन दौड़ानें के चलते दूर्घटनाएँ बढ़ रही है। लगातार शिकायतों के बाद इस मार्ग पर संकेतकों ब्रेकरों का निर्माण भी नहीं किया गया है। इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों की जांच और कार्यवाही नहीं होने से हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है । पास राजनांदगांव की और से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचें लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिछले 4 जुलाई को भी इसी जगह पर ठेलकाडीह निवासी युवक की मौत वाहन की टक्कर से हो चुकी है ।


यातायात का दबाव, बढ़ा रहे परेशानियाँ


खैरागढ़ राजनांदगांव मार्ग पर खैरागढ़ से बढ़ईटोला तक दस किमी लंबे मार्ग में सबसे ज्यादा दूर्घटनाएँ लगातार सामने आ रही है । वाहनों की अधिक संख्या, यातायात का दबाव सहित सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही के कारण इस जगह पर सबसे ज्यादा हादसे हो रहे है । शाम के समय खैरागढ़ से वापसी करने वालो के लिए सड़क काल बन रहा हैं। शाम से लेकर रात तक ही सबसे ज्यादा हादसे सामने आए है । भारी वाहनो की लगातार आवाजाही, केशर खदानों सहित मटेरियल वाले वाहनो की बेखौफ आवाजाही, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशो से आने वाले भारी वाहनों की बिना जांच और लापरवाही से वाहन दौड़ानें के चलते दूर्घटनाएँ बढ़ रही है। लगातार शिकायतों के बाद इस मार्ग पर संकेतकों ब्रेकरों का निर्माण भी नहीं किया गया है। इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों की जांच और कार्यवाही नहीं होने से हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है ।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad