डोंगरगढ विधायक भुनेश्वर बघेल के अनुशंसा से छीपा डोड़की पलान्दुर रोड पुलिया निर्माण के लिए 662.55 लाख की स्वीकृति-(क्षेत्र में रुका काम पूरा हो रहा) (सुरेश सिन्हा)
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोगरगढ़ -विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित मांग मुसरा रोड से छिपा ढोड़की पलान्दूर तक पुल पुलिया सहित रोड निर्माण के लिए डोगरगढ़ के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल की अनुशंसा से 6 करोड़ 62 लाख 55 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है ।जिसकी खबर क्षेत्र में जैसे ही चली वैसे ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई । वही प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने कहा की अभी अभी पलान्दुर छिपा डोढकी तक नहर लाइनिंग के लिए चार करोड़ 52 लाख 43 हजार की स्वीकृति मिली थी क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिसमें प्रमुख रूप से डोगरगढ़ जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा गोकरण वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोकुल वर्मा ,फिरंगी पटेल ,महिला ब्लॉक अध्यक्ष लता साहू, जनपद सदस्य मनोज सिन्हा ,सरपंच ओमप्रकाश लिल्हारे ,पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष फत्तू वर्मा, जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री कमलेश वर्मा, नेतराम साहू, चुम्मन साहू, शिशु पाल भारती ,ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी राजू वर्मा, शामसाय टानडेकर , दिनतू जांगड़े, राजू राजपूत , पंचराम चंदेल, रामू खुटेल, अश्वनी पैकरा, मोती वर्मा, आरती वर्मा ,सालिक गेडाम, मोती साहू, संतु वर्मा एवं सभी क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित की है ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.