खैरागढ़-आत्मानंद स्कूल में चयनित छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन 6 अगस्त तक
खैरागढ़ ।बक्शी स्कूल में संचालित होने वाले आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लाटरी से चयनित छात्रछात्राओं की सूची प्रकाशित किए जाने के बाद अब स्कूल प्रबंधन ने चयनित छात्रछात्राओं के पालकों से 30 जुलाई से 6 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए है। प्राचार्य आरएल वर्मा ने बताया कि चयनित छात्रों के सभी जरूरी दस्तावेज सत्यापन के बाद ही छात्रछात्रा को प्रवेश दिया जाना है। दस्तावेज सत्यापन नहीं हो पाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में रखे गए छात्रछात्राओं का चयन किया जाएगा ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.