नक्सलियों का शहीद सप्ताह आज से
गातापार जंगल इलाकें में एलर्ट पर पुलिस और फोर्स
खैरागढ़ । नक्सलियों के आज से शुरू हो रहे शहीद सप्ताह को लेकर पुलिस अमला अलर्ट पर है । 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली अपने मारे गए साथियों की याद में शहीद सप्ताह मनाते है । ब्लाक के गातापार वनांचल इलाका नक्सली मामलें में संवेदनशील माना जाता है । ऐसे में इस इलाके में शहीद सप्ताह को लेकर पुलिस ने अलग से तैयारी की है। हालंकि इलाकें में पिछले दस सालों से कोई बड़ी घटना सामने नही आई है। तो दूसरी ओर लगातार कार्यवाही और कैम्प के चलते इलाके में नक्सलियों का मनोबल तोड़नें में पुलिस कामयाब भी रही है। इसके बाद भी पूरे इलाकें को एलर्ट पर रखा गया है । शहीद सप्ताह को लेकर हालांकि इलाके में किसी प्रकार के पर्चे नहीं मिले है । लेकिन गातापार पुलिस समेत बल को एलर्ट किया गया है । गातापार जंगल इलाके में थाना सहित फोर्स की तैनाती है । कटेमा, मलैदा सहित घाघरा में कैम्प के चलते इस इलाकें में नक्सली मुवमेंट का असर अब नहीं दिख रहा है । एसडीओपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि बल पूरी तरह एलर्ट पर है । किसी भी प्रकार के मुवमेंट पर पूरी नजर रखी जा रही है ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.