ब्यूरो चीफ मोहम्मद अजहर हनफी की रिपोर्ट
भाटापारा:- छात्रों की मांगों को हमेशा उठाते आई एनएसयूआई ने वापस छात्र संघ चुनाव को लेकर मांग करना शुरू कर दी है, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा की बातों को समर्थन देते हुए शादाब जालियावाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विश्वविद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जहां छात्रों के नेतृत्व को चुन कर अपनी आवाज बुलंद कर विश्वविद्यालय तक पहुंचाते हैं कोरोना महामारी में ऑनलाइन मोड में परीक्षा करवाने एनएसयूआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिस तरीके से एनएसयूआई की मजबूती है उससे उम्मीद है कि समस्त विश्वविद्यालयों में हम जीत दर्ज करेंगे हम आलकमान एवं शासन से मांग कर रहे हैं कि चुनाव हो और निश्चित ही छात्रसंघ चुनाव संभव है।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.