Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 9, 2022

आजादी के 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में 11 जुलाई को दिव्यांग जनों के लिए शिविर आयोजित

 आजादी के 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में 11 जुलाई को दिव्यांग जनों के लिए शिविर आयोजित




 जिला के विशेषज्ञ डाक्टरों के टीम के द्वारा विशिष्ट पहचान पत्र बनाये जाने हेतु शिविर आयोजित किया गया है


डोंगरगांव।


देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ को पुरे देश भर में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग जिला राजनांदगांव के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक विकासखंड के दिव्यांग जनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र बनाये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें विकासखंड के ऐसे दिव्यांग जिनका दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत या उससे अधिक है उनका मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग जनों को विशिष्ट पहचान पत्र नहीं बना है या नवीनीकरण किये जाने हेतु दिव्यांग जनों का प्रमाणीकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों का ड्युटी लगाया गया है डां आर सदानी अस्थि रोग विशेषज्ञ,डां बी एल तुलावी एवं राहुल सिंह नाक कान गला रोग विशेषज्ञ,डां भानूप्रिया चौधरी नेत्र रोग विशेषज्ञ,डां हिमांशु नामदेव शिशुरोग विशेषज्ञ डां आशीष डुलानी उपस्थित रहेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में अलग अलग कक्ष वार शिविर का व्यवस्था किया गया है जिसमें कक्ष क्रमांक 02 में पंजीयन,कक्ष क्रमांक 04 में अस्थि रोग विशेषज्ञ कक्ष क्रमांक 05 मेडिसिन विशेषज्ञ वितरण,कक्ष क्रमांक 06 में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ,कक्ष क्रमांक 15 में नेत्र रोग विशेषज्ञ व कक्ष क्रमांक 19 में शिशु रोग विशेषज्ञ जांच करेंगे। उक्त जानकारी डां ए के बसोड खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा दिया गया।


डा ए के बसोड

खंड चिकित्सा अधिकारी

सामु स्वा केंद्र डोंगरगांव



सी एन आई न्यूज डोंगरगाँव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad