अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने से बड़ा हादसा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की विशेष रिपोर्ट।
अमरनाथ गुफा में बादल फटने से हुई तबाही मिली जानकारी के मुताबिक 15 लोगों की मौत एवं कई लोगों के लापता होने की संभावना है।
भारतीय सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, जम्मू कश्मीर पुलिस की टीमें रेस्क्यू आपरेशन में जुटी है।
रायपुर छत्तीसगढ़ से 28जून को जम्मू तवी एक्सप्रेस से 100 से अधिक श्रृद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार सभी के सुरक्षित होने की खबर है।
यात्रा में शामिल हुए परिजनों से चर्चा में बताया कल हुई घटना से हम सभी लोगों में भयहो गया था लेकिन सभी लोगों के सकुशल होने पर आशंका दूर हुई।
गोलबाजार से 14 यात्रियों का
जत्था भी इस यात्रा में शामिल है।
फोन में हुई चर्चा में बताया कि रायपुर रवाना होने से पहले शुक्रवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किये 3 बजे दर्शन कर जब हम नीचे पहुंचे तो कुछ ही देर में लगभग 5.30 बजे वहां का माहौल गमगीन हो चुका था, क्योंकि बाबा बर्फानी की गुफा के पास बादल फटने की खबर आ रही थी चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था यात्रा रद्द कर दी गई थी बस एक के बाद एक एम्बुलेंस का आना जाना चल रहा था, प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। यात्रा में अचानक ऐसी घटना होने से सारे यात्री परेशान हो चुके थे, किसी भी तरह से सकुशल वहां से निकलने एवं सभी की कुशलता के लिए व्याकुलता दिखाई दे रही थी।
वापिसी के लिए सभी प्राइवेट बसों और सरकारी बसें बुक हो चुकी है।
इस घटना पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की पूरी जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह , एवं
अन्य सभी नेताओं सहित लोगों ने घटना पर दुख जताया।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.