मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने जिले में जंगली हाथियों के उत्पात का मुद्दा विधानसभा में उठाया ...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम / मरवाही में जंगली हाथियों का उत्पात विगत कई वर्षों से कुछ ज्यादा ही हो गया है। अमूनन वर्ष में कई बार जंगली हाथियों द्वारा फसलों से लेकर आमजन को हानि पहुंचा रहे हैं। यही नहीं दर्जनों लोग इनके ग्रास बनकर काल कलवित भी हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में कई बार ध्यान आकर्षण करा चुके है पर अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आज मरवाही के लोकप्रिय विधायक डॉ केके ध्रुव ने जंगली हाथियों के उत्पात का मामला विधानसभा में उठाया और इसके स्थायी समाधान की मांग विधानसभा अध्यक्ष महोदय के माध्यम से वन मंत्री से की तथा इनसे बचाव के कोई ठोस कदम उठाने की मांग की ताकि भविष्य में कोई जन धन की हानि न हो।उन्होंने अपने प्रश्न के माध्यम से पूछा की विगत कई वर्षों से हाथियों का आतंक मरवाही क्षेत्र में ज्यादा ही हो गया है। इनके उत्पात को रोकने के लिए वन विभाग की क्या योजना है? इस संबंध में प्रश्न किया। इसके जवाब में वनमत्री मो अकबर ने बताया कि चुकी हाथियों का मरवाही में कोई स्थाई निवास नहीं है इसलिए यहां अरण्य आदि फिलहाल नहीं बनाया जा सकता भविष्य में इसमें जरूर विचार किया जा सकता है।उन्होंने हाथियों के उत्पात से बचाव के वनविभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न उपायों के बारे में अपने उत्तर में बताया और इसे प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.