Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 27, 2022

ओबीसी महासभा जीपीएम ने विभिन्न मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन...

ओबीसी महासभा जीपीएम ने विभिन्न मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन...—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/आज दिनांक 27 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार को ओबीसी महासभा के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उसी कड़ी में गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में ओबीसी महासभा जिला इकाई ने 6 सूत्री मांगों को लेकर माननीय तहसीलदार पेण्ड्रारोड जी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम पर ज्ञापन सौंपा जिस के मुख्य बिंदु थे- ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए जाने एवं ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ के विभिन्न मांगों पर क्रियान्वयन तथा राष्ट्रीय जनगणना 2021 के जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी के लिए पृथक से कोड नंबर जोड़ने हेतु विधानसभा में अशासकीय संकल्प पारित कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने का अनुरोध किया गया।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु पृथक से विभाग संचालित किया जावे। और अनुसूचित क्षेत्रों में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के निवासी को वन अधिकार पत्र दिए जाने के प्रावधान में समय अवधि को कम कर सरलीकृत किया जावे। और शिक्षक सीधी भर्ती 2019 लोक शिक्षण संचनालय का विज्ञापन में विज्ञापित पद शिक्षक संवर्ग विषय शिक्षक अंग्रेजी (हिंदी माध्यम) के चयन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा परीक्षा आयोजन कर संभाग स्तरीय परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम पश्चात सभी संभागों के लिए प्राथमिकता क्रम लिया गया था प्राथमिकता क्रम अनुसार संभाग आवंटन पश्चात अधिकतर शिक्षक अभ्यर्थी अपात्र हो गए, जिसके कारण आज तक विज्ञापित पद रिक्त है। 


उक्त विषय के जिस भी शिक्षक अभ्यर्थियों को उचित संभाग में आवंटन नहीं मिलने पर संभाग में दस्तावेज सत्यापन यह पदस्थापना नहीं लिए हैं एवं जो पदस्थापना ले चुके हैं उन सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को उचित संभाग में मेरिट नियुक्ति की कार्रवाई की जाए एवं 

गीदम निवासी विनोद साहू एवं उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज मारपीट के मामले में थाना में पृथक पृथक FIR दर्ज होने के बाद आरोपी संतोष ठाकुर उर्फ रजोले एवं उनके साथियों पर उचित न्यायिक कार्यवाही की मांग की जाती है । इस तरह से उक्त छह बिंदुओं को लेकर ओबीसी महासभा जिला इकाई गौरेला पेंड्रा, मरवाही ने प्रांतीय निर्देश पर माननीय तहसीलदार पेंड्रारोड़ जी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जिसमें ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अशोक कश्यप कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव जिला प्रभारी दीपक पुरी जी योगेंद्र मणि वर्मा आदि उपस्थित रहे।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad