मरवाही व्यापार संघ के नए अध्यक्ष बने अशोक गुप्ता....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम / मरवाही के व्यापारीयो ने आज आपस मे बैठक कर सर्वसम्मति से वरिष्ठ किराना व्यवसायी अशोक महावीर गुप्ता को नया अध्यक्ष बनाया व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक श्री आलोक ताम्रकार ने बताया कि मरवाही के व्यापारीयो में एक स्वस्थ निर्वाचन की परंपरा के अनुसार प्रत्येक 2 वर्ष में नया अध्यक्ष बनाया जाता रहा है।
जिसमे पूर्व अध्यक्ष श्री त्रिलोक जायसवाल ने अपना कार्यकाल पूरा होते ही पद का त्याग करते हुए कार्यकरणी की बैठक आहूत कर अपना एवं चुने हुए समस्त पदाधिकारियो को त्यागपत्र दिलाते हुए नया अध्यक्ष चुनने का एजेंडा रखा जिसमे सर्वसम्मति से अशोक गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया रूपेश गुप्ता संजय गुप्ता एवं समीर जायसवाल को उपाध्यक्ष अशुतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया इसी प्रकार चमन गुप्ता गोपाल सोनी को सचिव हिमांशु सोनी को सहसचिव बनाया गया कार्यकरणी सदस्य श्याम दुबे ने बताया कि त्रिलोक जायसवाल पुर्व अध्यक्ष का कार्यकाल बहुत बढ़िया था उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर से संबद्धता से लेकर व्यापार संघ की विभिन्न एक्टिविटी चलाई साथ ही साथ व्यापार संघ के भवन को भी प्रयास कर के लाया इसी प्रकार उनकी उपलब्धि थी एवं यह उपलब्धि सभी व्यपारियो को एक जुट करते हुए मिली इसी प्रकार अशोक गुप्ता जी भी व्यपार संघ की एक्टिविटी को ओर ज्यादा मजबूत करेंगे जिसमे सभी व्यापारी उनके सहयोग के लिये प्रतिबद्ध है आज की बैठक में आलोक ताम्रकार अशोक गुप्ता रामेश्वर शुक्ला जैनेंद्र गुप्ता अमित तिवारी रूपेश गुप्ता अखिलेश गुप्ता श्याम दुबे अखिलेश गुप्ता पावस राय समीर जायसवाल त्रिलोक जायसवाल गोपाल सोनी चमन हलवाई आदि सभी व्यापारी उपस्थित थे।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.