Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 28, 2022

खैरागढ़-विधानसभा के मानसून सत्र में पहली बार पहुँची विधायक यशोदा ने उठाया मामला, खैरागढ़ क्षेत्र में फसल बीमा सहित जिले में मतस्य पालन की मांगी जानकारी पर मंत्री चौबे ने दिया जवाब

 खैरागढ़-विधानसभा के मानसून सत्र में पहली बार पहुँची विधायक यशोदा ने उठाया मामला,




खैरागढ़ क्षेत्र में फसल बीमा सहित जिले में मतस्य पालन की मांगी जानकारी पर मंत्री चौबे ने दिया जवाब



खैरागढ़ । विधायक बनकर पहली बार विधानसभा सत्र में पहुँची खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में किसानों के फसल बीमा के साथ क्षेत्र में मतस्य पालन का मुददा उठाते जानकारी मांगी। विधानसभा के मानसून सत्र में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में फसल बीमा की जानकारी लाभांवित किसानों के मामले में सवाल उठाया था । मानसून सत्र में प्रश्न करते यशोदा ने फसल बीमा के साथ जिले में मत्स्य पालन को लेकर भी प्रश्न पूछे। विधायक वर्मा ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कृषि बीमा से लाभांवित हितग्राहियों की खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अप्रैल 21 से जून 22 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा की जानकारी मांगी। विधायक के सवालों का जवाब देते प्रदेश के कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने बताया कि खरीफ वर्ष 2021 में छुईखदान तहसील में 21974 कृषक पोर्टल में दर्ज हुये जिसमें बीमा कंपनी द्वारा निरस्त कृषकों की संख्या 376 थी । छुईखदान तहसील अंतर्गत 32990.53 है. रकवा में फसल बीमा किया गया था। 2255 कृषक बीमा की दावा राशि से लाभांवित हुये थे । इसी तरह खैरागढ़ तहसील क्षेत्र में पोर्टल के माध्यम से 35049 कृषकों ने बीमा कराया था जिसमें बीमा कंपनी द्वारा 516 कृषकों के आवेदन निरस्त किये थे इस दौरान कुल 48086.79 हेक्टेयर रकबा का बीमा किया गया था। इसमें 2541 कृषक बीमा को दावा राशि से लाभांवित हुये थे । इस तरह से कुल 57023 कृषकों में से 1252 कृषकों के आवेदन निरस्त हुये तथा 4796 लाभांवित कृषकों के 81077.31 हे भूमि बीमित हुई थी । रबी वर्ष 2021-22 के लिये छुईखदान से 11832 किसानों ने आवेदन किया था जिनमें से 151 किसानों के आवेदन निरस्त हुये थे और 4367 लाभांवित कृषकों की 17716.23 से, भूमि बीमित हुई थी। साथ ही गंडई के 7898 कृषकों के आवेदन में से 75 आवेदन निरस्त हुये थे और 1001 कृषकों की 10761.40 से कृषि भूमि बीमित हुई थी। खैरागढ़ क्षेत्र के 32595 कृषकों ने आवेदन किया था जिनमें से 1276 कृषकों के आवेदन निरस्त हुये थे और 28077 लाभांवित कृषकों को 45240.69 भूमि बीमा से लाभांवित हुई । खरीफ वर्ष 2022 में छुईखदान के 4978 कृषक, गंडई के 2410 व खैरागढ़ के 15664 कुल 23052










कृषकों ने बीमा के लिये आवेदन किया है तथा अब तक कुल 52651.96 हेक्टेयर कृषि भूमि को बीमित किया गया है एवं वर्तमान में राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में कृषक आवेदनों के प्रवृद्धि की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।


जिले के जलाशयों में 18 केज स्थापना की अनुमति


मतस्य पालन को लेकर विधायक यशोदा द्वारा पूछे गए दूसरे सवाल में जिले में अप्रैल 21 से जून 22 तक कितने जलाशयों में मछली पालन हेतु के कल्चर स्थापित किये जाने संबंधित जानकारी मांगी गई थी। जवाब में मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि इस अवधि में राजनांदगांव जिले के दो जलाशय में केज स्थापित किया गया है, स्थानीय पंजीकृत सहकारी समिति को प्राथमिकता दी गई है। मंत्री चौबे ने उत्तर में यह भी बताया कि 200 हेक्टेयर से अधिक रकबा वाले जलाशयों में कंज 7 कल्चर संचालित करने की स्वीकृति दी गई है जिसके तहत 200 है. से अधिक के जलाशय जिन्हें राज्य मतस्य महासंघ मछुआ सरकारी समितियों, मछुआ समूह व्यक्ति को दीर्घावधि के लिये पट्टे पर दिये गये हैं, उन जलाशय में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्योत्पादन बढ़ाने के लिये केज स्थापित करने के लिये जल क्षेत्र अधिकतम 2 हेक्टेयर पट्टे पर दिया जायेगा । केन्द्र सरकार के निर्देश के मुताबिक अधिकतम 18 केज स्थापना की अनुमति जिले में दी गई है।



*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad