Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 28, 2022

थाना घुमका में पंजीबद्ध दहेज मृत्यु अपराध के आरोपियों को भेजा गया जेल।


थाना घुमका,जिला-राजनांदगांव,छ0ग0

दिनांक 27.07.2022।


थाना घुमका में पंजीबद्ध दहेज मृत्यु अपराध के आरोपियों को भेजा गया जेल।



घुमका पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियो को किया गया गिरफतार।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 29.05.22 के 11/00 बजे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र घुमका से थाना घुमका मे तहरीर प्राप्त हुआ कि  श्रीमती यामिनी साहू पति हेमंत साहू उम्र 20 वर्ष साकिन पटेवा थाना घुमका की आकस्मिक मृत्यु जहर सेवन से उपचार के दौरान हो गया है, कि सीएचसी घुमका के मेमो पर से थाना घुमका मे मर्ग क्रमांक 20/22 दिनांक 29.05.2022 कायम कर जांच कार्यवाही की गई। प्रकरण नवविवाहिता से सम्बंधित होने पर शव पंचानामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से कराया गया। सम्पूर्ण मर्ग जांच में मृतिका के ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की वजह से मृतिका यामिनी साहू द्वारा जहर सेवन कर मृत्यु होना पाया गया। मामले की वस्तु स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी महोदया खैरागढ़ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में तथा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में मर्ग जांच तस्दीक  पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक-135/22 धारा 304 बी, 34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान उक्त धारा सदर का अपराध सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 27.07.2022 को आरोपीगण 01. हेमंत साहू पिता नारद साहू, उम्र 26 साल 02. नारद साहू पिता लिखन साहू उम्र 50 साल, 03. कृष्णा साहू पिता नारद साहू उम्र 29 साल तीनो साकिनान ग्राम पटेवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव को गिरफतार कर ज्युडिसियल रिंमांड पर भेजा गया है।



*सीएनआई न्यूज़ के लिये सोमेश कुमार लहरें के साथ संजू महाजन की रिपोर्ट*





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad