बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से सकुशल रहे
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -बाबा बर्फानी के दर्शन कर गोलबाजार क्षेत्र से गये श्रृद्धालुओं का जत्था आज सुबह 6.30 बजे समता एक्सप्रेस से रायपुर सकुशल लौटा।
अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 28 जून को बाबा बर्फानी के आशीर्वाद के लिए हम सभी निकले थे।
जिस दिन यह त्रासदी हुई हम सभी 5कि.मी.ही उतर पाए थे, लेकिन बाबा की कृपा से हम सभी सकुशल लौटे हैं।
5कि.मी.दूर होने की वजह से बाल बाल बचे, लेकिन हादसे का खौफनाक नजारा जो देखा वो बरबस ही आंखों के सामने घूम जाता है, चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था, सभी लोग अपनों की खोज में लगे हुए थे , सहायता के लिए चीख पुकार मची हुई थी।
आज हम सभी सकुशल अपने घर लौट आए हैं।
आज वापस लौटने पर सभी का रेल्वे स्टेशन में भव्य स्वागत परिवार वालों एवं शुभचिंतको द्वारा किया गया।
जो वहा से सकुशल लौटकर आये उनकी जुबानी सुने
जय बाबा बर्फानी
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.