नदी में डूबे युवक का एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - जिले के हसौद थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम देवरीमठ के महानदी में डूबने वाले मनोज कुमार (32 वर्षीय) का एसडीआरएफ टीम बिलासपुर ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये एसडीआरएफ के जवान दीपक तिवारी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि कल सुबह छह बजे मनोज महानदी में डूब गया था जिसे जांजगीर के गोताखोरों द्वारा ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया गया। इसके बावजूद नही मिलने पर अधिकारियों द्वारा एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही टीम प्रभारी व्यास नारायण कंवर के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान देर शाम घटनास्थल पहुंचे।
फिर सुबह सभी लोग महानदी में लापता मनोज की खोजबीन में लगे रहे। दीपक ने आगे बताया कि लगभग आठ घंटे की अथक प्रयास के बाद डूबने के जगह से एक किलोमीटर दूरी पर सफलतापूर्वक रेस्क्यू करते हुये मनोज का शव बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक योगेष पटेल भी उपस्थित थे। वहीं रेस्क्यू टीम में व्यास नारायण कंवर (टीम प्रभारी) / दीपक तिवारी / भरत बंजारे / राजेन्द्र जगत / देवनारायण राठिया / सुरेश आदित्य / अजय सिदार / रामलखन पटेल का सराहनीय योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि एसडीआरएफ के इस टीम को अभी कुछ दिन पहले ही पिहरीद के राहुल रेस्क्यू अभियान के लिये भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया था।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.