डोंगरगढ आवासीय शाला परिसर में किया गया वृक्षारोपण
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ डॉ आंबेडकर आदिवासी आवासीय शाला परिसर में आज फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाया गया। जिसमें आंवला,नींबु,मुनगा , बांस ,नीम, करज , आम ,जामुन आदि के पेड़ लगाये गये। छात्रों ने लगाए गए पेड़ पौधों को सुरक्षित रखने एवं समय समय पर देखभाल करने का संकल्प भी लिया । इस अवसर पर शाला की संचालिका नलिनी मेश्राम शाला प्रमुख यस. जी .मेश्राम शिक्षिका सृष्टि श्रीवास्तव,लता साहू, एकता वासनिक सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.