डोंगरगढ़- श्री शिव मंदिर प्रागंण में श्रावण माह में श्री शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ के द्वारा संचालित नीचे श्री बम्लेश्वरी मंदिर प्रागंण में स्थित श्री शिव मंदिर एवं ऊपर मंदिर स्थित, श्री शिव मंदिर में श्रावण माह के अवसर पर दिनांक 14.07.2022 दिन गुरुवार से दिनांक 12.08.2022 दिन शुक्रवार तक (एक माह) श्रावण माह भर सर्व साधारण के लिये श्री शिव भगवान की पूजा अर्चना बाबत् बेलपत्ती, फूल, दूध, जल की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।
श्रावण माह में प्रतिदिन भगवान शंकर जी का अभिषेक पूजन एवं प्रत्येक सोमवार को विशेष अभिषेक पूजन प्रात: 4.30 बजे होगा, अभिषेक पूजन की राशि 301/= रुपये तीन सौ एक मात्र है।
अतः ट्रस्ट समिति ने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर दर्शन लाभ प्राप्त करें।
उक्ताशय की जानकारी ट्रस्ट के मंत्री महेन्द्र परिहार ने प्रदान की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.