Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 9, 2022

जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत अवैध गांजा पर थाना खैरागढ़ की बड़ी कार्यवाही।


दिनांक 09.07.2022

-ःःथाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव:ः-

जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत अवैध गांजा पर थाना खैरागढ़ की बड़ी कार्यवाही।


थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा भारी मात्र.ा में अवैध गांजा परिवहन कर्ताओं  एवं विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही में मिली बड़ी सफलता।  

मादक पदार्थ गांजा के परिवहन एवं बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। 

आरोपियों के कब्जे से 33पैकेट (कुल 33किलो ग्राम) गांजा, किमती 1,92,000/- रू, 03 नग मोबाईल एवं उपयोग में लया गया मोटर सायकल किया गया जप्त।


विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान निजात के तहत नरकोटिक्स, ड्रक्स एवं अवैध नशा के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के अनुक्रम में दिनांक 08.07.2022 जरिए मुखबीर थाना खैरागढ़ में सूचना मिली कि बाजार अतरिया आम रोड पर आरोपीगण 1.चन्द्रशेखर वर्मा पिता प्रेम सिंह वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी घोटवानी थाना धमधा जिला दुर्ग छ0ग0, 2. यशवंत केसरिया पित विष्णु केसरिया उम्र 20 साल निवासी बाजार अतरिया थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा अपने मोटर सायकल में एक प्लास्टिक के सफेद रंग की बोरी में पाॅलीथिन से पैक व खाखी रंग के टेप से बंधी हुई अवैध रूप से कब्जे में रखकर मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु परिवहन करने की सूचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया । बाद पुलिस अधीक्षक महोदय जिला राजनांदगांव श्री संतोष सिंह(भा.पु.से.), विशेष कर्तव्यथ अधिकारी सुश्री अंकिता शर्मा(भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के निर्देशन में तथा श्रीमान पुुुुुुुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह मामलें में एक विशेष टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। जो मौके पर दबिश देकर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए अवैध गंाजा मादक पदार्थ का परिवहन व विक्रय करते हुए  आरोपीगण 1.चन्द्रशेखर वर्मा पिता प्रेम सिंह वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी घोटवानी थाना धमधा जिला दुर्ग छ0ग0, 2. यशवंत केसरिया पित विष्णु केसरिया उम्र 20 साल निवासी बाजार अतरिया थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग. के कब्जे से कुल 33पैकेट, प्रत्येक में 01 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा अर्थात कुल 33किलो गांजा किमती 1,92,000/-रूपये बिक्री रकम 500/-रू, तथा 02 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन व 01 नग सैमसंग कंपनी का कीपेड मोबाईल एवं परिवहन में उपयोग में लये गये 01 नग मो0सा0 क्र0 सीजी 08 एन सी 6123, जुमला कीमत कुल 2,50,000/-  रूपये जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद आरोपियों से कड़ाई से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर थाना खैरागढ मे अपराध क्रमांक 451/22 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपीगण को बाद गिरफ्तारी के माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना खैरागढ़ स्टाप की अहम भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad