Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 11, 2022

आमनेर नदी पर बनाए गए प्रधानपाठ बैराज में पानी का दबाव बढ़ गया। जल संसाधन विभाग शनिवार सुबह से इस पर नजर बनाए रखा था। दोपहर बाद बैराज में पानी का दबाव बढ़ने के बाद अधिकारियों ने बैराज के गेट खोलने के निर्देश जारी किए


खैरागढ़.-लगातार बारिश के चलते आमनेर नदी पर बनाए गए प्रधानपाठ बैराज में पानी का दबाव बढ़ गया। जल संसाधन विभाग शनिवार सुबह से इस पर नजर बनाए रखा था। दोपहर बाद बैराज में पानी का दबाव बढ़ने के बाद अधिकारियों ने बैराज के गेट खोलने के निर्देश जारी किए। शनिवार शाम को बैराज से 5 सौ क्यूसेक पानी आमनेर नदी पर छोड़ा गया है। इससे शहर से होकर गुजरने वाली आमनेर नदी का जलस्तर बढ़ गया।

पहाड़ी बारिश का पानी सीधें प्रधानपाठ बैराज में पहुंचता है। यहां शनिवार को पानी का दबाव बढ़ गया जिसके बाद पानी छोड़कर आमनेर नदी किनारें बसाहट वाले गांवों को इसकी सूचना भी दी गई है। आमनेर स्थित प्रधानपाठ से पानी छोड़नें के बाद सिवनी, पिपलाक छार, धरमपुरा एनीकट सहित मुतेड़ा नवांगांव बांध में भी पानी का बेहतर भराव हो पाएगा।


लगातार बारिश से राहत मिली


पखवाडे़ भर से बारिश की राह तक रहे लोगों को पिछले तीन दिनों में हूई बेहतर बारिश से बड़ी राहत मिली है। पखवाडे़ भर से इलाके में पर्याप्त बारिश नही होने से शहर की जीवनदायिनी आमनेर, मुस्का और पिपरिया नदी सूखी पड़ी थी। खेतों में धान की बुआई भी धीमी थी। पिछले तीन दिन में ही इलाके में 24 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। गातापार वनांचल इलाके में भी पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हुई है। इसका सीधा असर आमनेर नदी पर पड़ा है।

सी एनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad