Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 25, 2022

डौंडी लोहारा कलम बन्द काम बंद आंदोलन का प्रथम दिवस

 डौंडी लोहारा कलम बन्द काम बंद आंदोलन का प्रथम दिवस




डौंडी लोहारा

राज्य के 72 संगठन  के कर्मचारी अपने दो सूत्रीय मांग  केंद्रीय कर्मचारियों के समान DA (महंगाई भत्ते) और HRA (मकान किराया भत्ता) की मांग कर रहे हैं। अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है। जबकि राज्य कर्मचारियों को महज 22 फीसदी ही मिलता है। ऐसे में कर्मचारी फेडरेशन ने हड़ताल का आह्वान किया है। 


 प्रथम दिवस में शुभारंभ  वाई के दिल्लीवार जिलाध्यक्ष छ ग शिक्षक संघ ने अपने उद्बोधन में कहा सरकार दिनोदिन कर्मचारी विरोधी होते जा रही है। आज तक पहले कभी मंहगाई भत्ता गृह भत्ता के लिए इस तरह आंदोलन में नही जाना पड़ा था।किंतु वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितो का ध्यान नही रख रही हैं। सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार ने कहा पिछले 2 सालों से मंहगाई भत्ता नही दिया गया हैं जिसके कारण हमें 4000  से 14000 तक का हानि हो रहा हैं।हम आज हड़ताल पर है इसके जिम्मेदार हमारे मुख्या हैं।

ब्लाक पेंशनर अध्यक्ष  सियाराम सार्वा जी ने कहा आज तक तक के इतिहास में पेंशनर को कभी आंदोलन नही करना पड़ा था। किंतु विडम्बना ऐसी है कि हमे भी जायज मांगो के लिए आंदोलन करना पड़ रहा हैं।धारा 49 पर प्रकाश डाला गया।

सभी के उद्बोधन पश्चात सभी कर्मचारी बैनर पोस्टर लेकर रैली निकाल कर नगर भ्रमण में शामिल हुए।

      

कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण बहुत सारी सेवाएं बाधित हो गई जिसमे स्कूल संचालन सभी सरकारी कर्मचारियों के दफ्तर पूर्णतया बन्द होने से कोई भी कार्य नही हो पाया।


नेमसिंह ठाकुर संयोजक,पी एस तारेंद्र सह संयोजक, प्रेम सिंह कोलियारे,शिक्षक फेडरेशन,तारेंद्र सहसंयोजक सुनील कुमार  टांडे वासुदेव गंधर्व वन विभाग जिला उपाध्यक्ष,श्यामू राम तुमरेकी अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ , खेमंत कुमार साहू संयोजक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ,श्रीमती अनीता सिंह प्राचार्य  कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा सुश्री एनुका सार्वा लिकेश्वर निषाद,एस आर खांडेकर ,भुनेश्वर प्रभु राम रात्रे,एनएस मानकर यूएस मानकर,पेंशनर अध्यक्ष एस आर सार्वा , आरिफ सिद्दकी,गेवेंद्र मानिकपुरी समस्त अधिकारी कर्मचारी  संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंच संचालन दीपक पटेल द्वारा किया गया।




CNI News डौंडी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad