छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायपुर के प्रदेश व्यापी तृतीय चरण का पांच द्वविसिय हड़ताल प्रथम दिवस छुईखदान से आगाज ।
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा /छुईखदान_छत्तीसगढ़ अधिकारी/ कर्मचारी फेडरेशन रायपुर के प्रदेश व्यापी तृतीय चरण के उच्च 25/07/2022 से 29/07/2022 तक पांच दिवसीय क्रमिक हड़ताल के आज प्रथम दिवस में छुई खदान विकास खंड के समस्त विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने आंदोलन में शामिल होकर राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
विदित है कि प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवम सातवें वेतनमान के अनुसार
गृह भाड़ा भत्ता देने संबंधी आंदोलन में आंदोलित हैं।इसी क्रम में छुई खदान विकास खंड के सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी तहसील प्रांगण में अपनी उपस्थिति देकर आंदोलन में प्राण फूंक रहे हैं।
धरना स्थल पर आज श्री जी सुधाकर सर जी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी श्री सतीश श्रीवास्तव जी,श्री सीताराम पाल जी ,श्री दीपक तिवारी जी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैलचित्र में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करते हुए राज्य गीत अरपा पैरी के धार और राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम से आंदोलन प्रारंभ किया।कार्यक्रम का आगाज श्री तुलेश्वर कुमार सेन ने शंख नाद करके किया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री सतीश श्रीवास्तव सर जी ने पूरे कार्यक्रम को कैसे संचालित करना है आप सभी लोगों की क्या क्या भूमिका हो सकती है उन पर विस्तार से अपनी बात रखी।उसके बाद शिक्षक संघ की ओर से श्री पन्ना लाल जंघेल सर जी ने अपनी हक और अधिकार की बात कही । समय समय पर मिलने वाली डी ए और सातवें वेतनमान हमारा अधिकार है और इनसे वंचित करना समझ से परे है।आज तक की सर्विस में इस तरह की पहली घटना है जो डी ए के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।आज के कार्यक्रम को सभी विभाग के नेताओ ने संबोधित किया जिनमें प्रमुख रूप से सर्व श्री सतीश श्रीवास्तव बीआरसी,पन्ना लाल जंघेल शिक्षक संघ अध्यक्ष,उमेश साहू,जय नारायण तिवारी,जय किशन महोबिया स्वास्थ्य विभाग,रघुवीर तिवारी राजस्व विभाग,दिनेश सिंह बैस व्याख्याता, श्री कौशल श्रीवास्तव फेडरेशन सहायक शिक्षक ब्लाक अध्यक्ष,श्रीमती बसंती बघेल महिला एवम बाल विकास विभाग ने अपना ओजस्वी उद्बोधन में 34 प्रतिशत डी ए और एच आर की मांग शासन से करते हुए आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया।
दोपहर एक से तीन बजे के बीच भारी बारिश हुई उसके बाद भी सभी लोग पंडाल में अपनी उपस्थिति प्रदान करते रहे और राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते नजर आए।
आंदोलन सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ और शाम 4 बजे राष्ट्र गान के साथ समाप्त करने की घोषणा की गई।अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बघेल,संरक्षक श्री गिरेंद्र सुधाकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी,श्री दीपक तिवारी,संयोजक श्री सतीश श्रीवास्तव,सह संयोजक श्री वीरेन्द्र जंघेल,संगठन मंत्री कृष्णा गोटे,धनीराम डड़सेना,प्रवक्ता तुलेश्वर कुमार सेन,सूरज निषाद,मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव के साथ आंदोलन में सैकड़ों अधिकारी/ कर्मचारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.