प्रकृति को पेड़ लगाकर सुंदर बनाएं- न्यायाधीश अम्बुज पांडे
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण
दमोह : 22 जुलाई 2022
पर्यावरण का जीवन में विशेष महत्व है इसलिए हम सबको इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य करना चाहिए। पूरे प्रदेश में पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने का प्रयास करना चाहिए।
यह बात जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सचिव और जिला न्यायाधीश अम्बुज पांडे ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अभिषेक जन जागृति समाज कल्याण समिति एवं बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति दमोह के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण का आयोजन के दौरान कही। इस अवसर पर अनेक प्रजाति के वृक्षों को कालेज परिसर में लगाया गया।
इस दौरान प्रेरित भारती ने बताया कि प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य बनता है कि एक वृक्ष लगाएं और उसे अपने संतान की तरह देखभाल करें। वृक्ष हमारे लिए जीवन दायक है,वृक्षों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। इस दौरान दोनों समिति की ओर से निर्मल राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से न्यायाधीश अम्बुज पांडे, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुशील नामदेव, लेखापाल शेतेष जैन, नेहरू युवा केंद्र लेखापाल तेज खान, कॉलेज प्राचार्य डॉ लता त्रिपाठी, दोनों समितियों के पदाधिकारियों में प्रेरक विक्रम भारती, रोहित यादव, नीरज राठौर, कपिल कुमार, प्रियंका बैन, पुष्पा अहिरवार, ऋषि यादव, मनोहर साहू, आयुष मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुरभि राय, अंजलि राय ,अंकित बसेड़िया, संचित अग्रवाल, निर्मल राठौर, कृष्णा पटेल, घनश्याम पटेल, बसंत पटेल, अनुराग गौतम, रामदीन पटेल, सुनील सिंघई आदि की उपस्थिति विशेष तौर पर रही।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.